ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 25-12-2023

Indian Coast Guard Ship : भारतीय तटरक्षक जहाज और भारतीय नौसेना इंस मोरमुगाओ एस्कॉर्टिंग एमवी केम प्लूटो कल मुंबई पहुंचे

मालवाहक जहाज। - फोटो : Social Media भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि जिस तेल टैंकर पर शनिवार को अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था, वह तटरक्षक बल के जहाज की निगरानी में भारत आ रहा है। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर मेरीटाइम विमान भी तेल टैंकर की निगरानी कर…

इतिहास

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-12-2023
शेयर
Indian Coast Guard Ship :  भारतीय तटरक्षक जहाज और भारतीय नौसेना इंस मोरमुगाओ एस्कॉर्टिंग एमवी केम प्लूटो कल मुंबई पहुंचे

मालवाहक जहाज।

झीलें और नदियां

- फोटो : Social Media

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि जिस तेल टैंकर पर शनिवार को अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था, वह तटरक्षक बल के जहाज की निगरानी में भारत आ रहा है। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर मेरीटाइम विमान भी तेल टैंकर की निगरानी कर रहा है। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर कल तक मुंबई पहुंच जाएगा और फिलहाल भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गया है।

शनिवार को हुआ था तेल टैंकर पर हमला

बता दें कि शनिवार को जापानी कंपनी का एक तेल टैंकर सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इसी दौरान अरब सागर में उस पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले से जहाज पर आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। क्रू मेंबर्स में करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। पहले माना जा रहा था कि जहाज पर हमला हूती विद्रोहियों ने किया है चूंकि हाल के समय में अरब सागर और लाल सागर में कई जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि जहाज पर ड्रोन हमला ईरान से किया गया था।

समाचार

#WATCH | Indian Coast Guard ship ICGS Vikram escorting merchant vessel MV Chem Pluto in the Arabian Sea towards Mumbai in the morning today. The merchant ship hit by a drone yesterday had requested to be escorted by the ICGS Vikram. ICG Dorniers are also airborne to keep an eye… pic.twitter.com/6FIqcayHj4

— ANI (@ANI) December 24, 2023

भारतीय नौसेना ने भी भेजा अपना युद्धक जहाज

हमले की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने जहाज की सुरक्षा के लिए उड़ान भरी और विमान द्वारा तभी से ही लगातार जहाज की सर्विलांस की जा रही है। वहीं कोस्ट गार्ड ने अपने जहाज विक्रम को भी तेल टैंकर के पास भेजा है और अब विक्रम जहाज अपनी निगरानी में तेल टैंकर को लेकर भारत आ रहा है। साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज आईएनएस मोरमुगाओ भी तेल टैंकर एमवी केम प्लूटो के पास पहुंच गया है और तेल टैंकर पर हमले की जानकारी ले रहा है। भारतीय नौसेना जांच कर ही है कि तेल टैंकर पर ड्रोन हमला लंबी दूरी से किया गया था फिर किसी नजदीकी जहाज से। हमले के समय इलाके में घूम रहे अन्य जहाजों की भी जांच की जा रही है।

इतिहास

यह खबर शेयर करें
शेयर