ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-04-2024

30 की उम्र के बाद झाई और झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो इन तीन चीज़ों का करें इस्तेमाल, मिलेगा निखार

Image Source : SOCIAL skin care tips हर कोई चाहता है कि वो किसी भी उम्र में क्यों ना हो लेकिन उसकी स्किन से उसकी उम्र का पता ना चले। बढ़ती उम्र के साथ या यूं कहे कि 30 के बाद हर किसी को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के सं…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 02-04-2024
शेयर
30 की उम्र के बाद झाई और झुर्रियों से पाना है छुटकारा तो इन तीन चीज़ों का करें इस्तेमाल, मिलेगा निखार

Image Source : SOCIAL

ताजा खबर पढ़ें

skin care tips

हर कोई चाहता है कि वो किसी भी उम्र में क्यों ना हो लेकिन उसकी स्किन से उसकी उम्र का पता ना चले। बढ़ती उम्र के साथ या यूं कहे कि 30 के बाद हर किसी को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के संकेत आपके चेहरे पर दिखने लगते हैं। जैसे कि चेहरे पर झुर्रियां आना, आंखों के नीचे लाइन आना और चेहरे की स्किन का लूज हो जाना। अगर आप बढ़ती उम्र के इन लक्षणों को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आपको डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। ये चीजें इन लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

अश्वगंधा: आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। ये स्किन की नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है जिससे आपकी त्वचा फ्रेश लगने लगती है। अश्वगंधा आपकी त्वचा के अंदर कोलेजन को बढ़ाती है जिसके कारण त्वचा की परत मोटी होती है और आपके चेहरे की रौनक बनी रहती है। बस आप रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा अश्वगंधा पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर पिएं।

नीम: नीम की पत्तियां कई औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। ये ना केवल आपकी सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि ये नैचुरल तरीके से कोलेजन को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही इसमें कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। नीम की पत्तियां कोलेजन को बढ़ाने के अलावा, चेहरे पर आई झुर्रियों को भी कम करती हैं। बस आप नीम के तेल को नारियल के तेल में मिला लें। इस तेल से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। इससे आपको फर्क दिखेगा।

आंवला भी है असरदार: आंवला भी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उसे ग्लोइंग बनाते हैं। इसके लिए बस आप रोजाना सुबह एक कप आंवले के जूस को पिएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर