ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-04-2024

ऐसे बनाएंगे लहसुन का अचार तो लोग भूल जाएंगे सब्जी का स्वाद, ज़ायके के साथ कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल

Image Source : SOCIAL Garlic pickle recipe हमारे घरों में लहसुन का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में किया जाता है। बिना लहसुन के दाल और सब्जी का स्वाद फीका लगने लगता है। यही वजह है कि इसके बिना कोई भी रेसिपी पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या अपने कभी लहसुन का अचार ख…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-04-2024
शेयर
ऐसे बनाएंगे लहसुन का अचार तो लोग भूल जाएंगे सब्जी का स्वाद, ज़ायके के साथ कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल

Image Source : SOCIAL

Garlic pickle recipe

हमारे घरों में लहसुन का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में किया जाता है। बिना लहसुन के दाल और सब्जी का स्वाद फीका लगने लगता है। यही वजह है कि इसके बिना कोई भी रेसिपी पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या अपने कभी लहसुन का अचार खाया है? अगर आप एक बार लहसुन के अचार का स्वाद चखेंगे तो आम, मिर्च सभी अचार का स्वाद भूल जाएंगे। आपको बता दें लहसुन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है और कमजोर इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं लहसुन का अचार बनाने की सरल विधि।

लहसुन का अचार बनाने के लिए सामग्री

डेढ़ कप लहसुन, आधा कप सरसों का तेल, दो चम्म्च सौंफ, एक चम्मच पीली सरसों,  एक चम्मच काली सरसों ,आधा चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच हींग, एक चम्मच विनेगर

लहसुन का अचार बनाने की विधि:

लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप लहसुन लें। लहसुन को छीलकर साफ़ पानी से धोएं। इसके बाद लहसुन को सुखाने के लिए धूप में रखें। कुछ समय बाद लहसुन को हाथ से ऊपर नीचे कर दें ताकि उसका गीलापन दूर हो जाए और वह अच्छे से सूख जाए। इस बात का ध्यान रहे कि लहसुन में बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए। अब हम लहसुन के अचार का मसाला तैयार करेंगे। मसाला बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्म्च सौंफ, एक चम्मच पीली सरसों,  एक चम्मच काली सरसों और आधा चम्मच मेथी दाना लें। अब इन सभी सामग्रियों को मिक्सर या सिलबट्टा पर दरदरा पीस लें।

अब एक पैन में आधा कप सरसों का तेल डालें। जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें दरदरा किये हुए मसालों को डालें। इसके बाद इसे करछुल से चलाएं। उसके बाद इसमें एक चम्मच पिसी लाल मिर्च, एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच हींग मिलाएं। अब इसके बाद सुखाया हुआ लहसुन डालकर नमक स्वादानुसार डालें। गैस बंद कर दें। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें एक चम्मच विनेगर डालें। अब आपका लहसुन का अचार बनकर तैयार है। इसे आप किसी कंटेनर में स्टोर कर के रख दें।

यह खबर शेयर करें
शेयर