ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
समय और कैलेंडर
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-02-2024

ट्रैवल करते समय घूमने लगता है है सिर, मिचलाता है जी तो आज़माएं ये उपाय; मिलेगा तुरंत आराम

Image Source : SOCIAL traveling sickness घूमना फिरना किसे नहीं पसंद, लेकिन कई बार लंबे टूर पर निकलते ही लोगों को चक्कर आने लगता है और उल्टी आने लगती है।दरअसल, दूर की  यात्रा लगभग हर कोई कार, बस या फिर ट्रेन से ही जाता है। लेकिन ट्रिप पर जाने वाले कई लोगों के…

Maps

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-02-2024
शेयर
ट्रैवल करते समय घूमने लगता है है सिर, मिचलाता है जी तो आज़माएं ये उपाय; मिलेगा तुरंत आराम

Image Source : SOCIAL

यात्रा और परिवहन

traveling sickness

घूमना फिरना किसे नहीं पसंद, लेकिन कई बार लंबे टूर पर निकलते ही लोगों को चक्कर आने लगता है और उल्टी आने लगती है।दरअसल, दूर की यात्रा लगभग हर कोई कार, बस या फिर ट्रेन से ही जाता है। लेकिन ट्रिप पर जाने वाले कई लोगों के साथ मोशन सिकनेस की समस्या होती है। मोशन सिकनेस यानी सफर के दौरान उल्टी या जी मिचलाना। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान कई लोगों को उल्टी रोकने की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी उल्टी आ ही जाती है। सफर में होने वाली यह परेशानी किसी को भी हो सकती है।इस दौरान लोगों को उबकाई, पसीना, उल्टियां और चक्कर आने लगता है और तेजी सिरदर्द जैसी शिकायतें होती हैं।ऐसे में आप उस समय इन कुछ नुस्खों की मदद से इन परेशानियों से छुटकरा पा सकते हैं।

सफर के दौरान होने वाली उल्टियों को रोकने का नुस्खा

GERD और पाचन विकार

आक का पत्ता उल्टी को रोकने में काफी कारगर होता है। इसके लिए आक के एक पत्ते को लेकर चिकना वाला भाग पैर में तलवे की ओर करके रख लें और उसके ऊपर से मोजे पहन लें।

दिव्यधारा सूघने से या फिर थोड़े से पानी में डालकर इसे पीने से भी आपको लाभ मिलेगा।

अगर आपको अधिकतर सफर के दौरान उल्टी होती है तो यात्रा के पहले दही और अनार का सेवन करें।

केवल दही का सेवन करने से भी आपको लाभ मिलेगा। इसके लिए करीब 50 ग्राम दही को शहद या शक्कर के साथ खा लें।

सुबह के समय सर्वकल्प क्वाथ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में सर्वकल्प क्वाथ डालकर धीमी आंच में उबाल लें। जब पानी 400 ग्राम बचे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा करके या फिर गुनगुना सेवन करें।

झीलें और नदियां

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक-एक चम्मच जीरा, धनिया और सौफ का भिगो दें और सुबह इसका सेवन कर लें। इससे भी लाभ मिलेगा।

रोजाना कपालभाति और अनुलोम विलोम प्राणायाम करें। इससे भी आपको सफर के दौरान आने वाली उल्टियों से छुटकारा मिलेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर