ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 20-01-2024

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं अयोध्या, तो इन चीजों का स्वाद चखना न भूलें

Image Source : SOCIAL अयोध्या का फेमस फूड राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोग अभी से अयोध्या पहुंचने लगे हैं। 22 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तमाम राम भक्त अयोध्या नगरी पहुंचेंगे। देश के कई गणमान्य लोगों…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-01-2024
शेयर
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं अयोध्या, तो इन चीजों का स्वाद चखना न भूलें

Image Source : SOCIAL

अयोध्या का फेमस फूड

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोग अभी से अयोध्या पहुंचने लगे हैं। 22 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तमाम राम भक्त अयोध्या नगरी पहुंचेंगे। देश के कई गणमान्य लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मंत्री, साधु संत और श्रद्धालुओं समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। पूरी अयोध्या नगरी रामलला के स्वागत के लिए सज चुकी है। इस ऐतिहासिक पल को हर कोई अपनी आंखों से देखना चाहता है। अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो यहां के फेमस खाने का स्वाद चखना न भूलें। अयोध्या में खाने पीने की कई पारंपरिक चीजें मिलती है, जो आपकी यात्रा को और खास बना देंगी। आप यहां के लोकल स्ट्रीट फूड का मज़ा जरूर लें।

अयोध्या का फेमस स्ट्रीट फूड (Famous Street Food Of Ayodhya)

रबड़ी मालपुआ- अयोध्या में मालपुआ और रबड़ी खाने का काफी चलन है। अयोध्या के होटल और मिठाई की दुकानों पर आपको मालपुआ और रबड़ी खाने वालों की भीड़ मिल जाएगी। इसका स्वाद बेहद खास होता है। अगर आप अयोध्या पहुंचे हैं तो रामलला के दर्शन के बाद मालपुआ- रबड़ी खाना न भूलें।

पेड़ा और मक्खन मलाई- वैसे तो मथुरा के पेड़ा फेमस हैं, लेकिन रामलला को भी पेड़ा पसंद हैं। अयोध्या में पेड़ा और मक्खन मलाई खूब पसंद किया जाता है। यहां की मिठाई की दुकानों पर आपको पेड़ा और मक्खन मिल जाएगा, जिसका स्वाद एक बार आप भी जरूर चख लें।

पकौड़े- अयोध्या में गब्बर के पकौड़े काफी प्रसिद्ध हैं। राम मंदिर के पास ही गब्बर के पकौड़े मिलते हैं। जिसका स्वाद गजब का होता है। यहां पनीर पकौड़े से लेकर सीजनल सब्जियों के पकौड़े आसानी से मिल जाते हैं। आप भी गब्बर के पकौड़े जरूर खाएं।

चाट- अयोध्या की गलियों में आपको चटपटी चाट खाने वालों की लाइन मिल जाएगी। यहां बिना सोचे समझे आप टिक्की, समोसा, कचौड़ी और आलू की चाट खा सकते हैं। देसी स्वाद आपको खूब पसंद आएगा।

राम लड्डू- नमकीन और चटपटा खाने वाले लोगों को राम लड्डू का स्वाद खूब पसंद आएगा। मूंग दाल के गर्मागरम राम लड्डू हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व किए जाते हैं। रेस्तरां और सड़क पर लगे हुए ठेला पर आपको राम लड्डू मिल जाएंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें