ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 05-02-2024

Honor Pad 9 : 12 जीबी रैम, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ हॉनर पैड 9 भारत में लॉन्च हो सकता

Honor Pad 9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Honor Pad 9 को कंपनी ने चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। खबर है कि कंपनी इसका ग्लोबल लॉन्च कर सकती है, क्योंकि टैबलेट को सिंगापुर सर्टिफिकेशन साइट प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-02-2024
शेयर
Honor Pad 9 : 12 जीबी रैम, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ हॉनर पैड 9 भारत में लॉन्च हो सकता

Honor Pad 9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Honor Pad 9 को कंपनी ने चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। खबर है कि कंपनी इसका ग्लोबल लॉन्च कर सकती है, क्योंकि टैबलेट को सिंगापुर सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। Honor Pad 8 का सक्सेसर ये टैबलेट भारत में किन फीचर्स के साथ आएगा, एक नजर इस पर डालते हैं।

Honor Pad 9 को भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। 19 जनवरी को डिवाइस को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। BIS में इसका मॉडल नम्बर HEY2-W09 मेंशन किया गया है। ऐेसे ही मॉडल नम्बर के साथ यह टैब सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है। बीआईएस सर्टिफिकेशन मिलना दर्शाता है कि टैबलेट को कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। चीन में यह टैब दिसंबर 2023 में लॉन्च हो चुका है। इसकी स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं।

Honor Pad 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसमें चारों साइड्स में एक जैसे बेजल मिलते हैं। इसमें 2,560 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एक LCD पैनल बताया गया है जिसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट का एक खास फीचर इसका एंटी ग्लेयर होना बताया गया है। कंपनी दावा करती है कि यह 98 प्रतिशत तक रिफ्लेक्टिड लाइट को हटा देता है जिससे कि इसमें ग्लेयर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट से लैस यह टैबलेट 12 जीबी तक रैम, और 512GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। डिवाइसम में 8,300mAh की बैटरी 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह MagicOS 7.2 पर रन करता है जो कि एंड्रॉयड 13 बेस्ड है। इसके साथ कंपनी स्टाइलस और कीबोर्ड का ऑप्शन भी देती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर