ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 04-05-2024

Farhan Akhtar के साथ लौट रही है 'मडगांव एक्सप्रेस' वाली हिट जोड़ी,जानें क्या होगी फिल्म की कहानी

'अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर्स दिवस' पर फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म 'अग्नि' की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म का थीम भी बताया है. फिल्म का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है और खबर है कि इस फिल्म की कहानी दुर्लभ और साहसी होने…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-05-2024
शेयर
Farhan Akhtar के साथ लौट रही है 'मडगांव एक्सप्रेस' वाली हिट जोड़ी,जानें क्या होगी फिल्म की कहानी

'अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर्स दिवस' पर फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म 'अग्नि' की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म का थीम भी बताया है. फिल्म का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है और खबर है कि इस फिल्म की कहानी दुर्लभ और साहसी होने वाली है. फिल्म का पोस्टर देखकर आप भी समझ जाएंगे कि इस फिल्म में दमदार कहानी होने वाली है.

फिल्म अग्नि राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनेगी. इस फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प होन वाली है और इसका निर्माण फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बनेगी. फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी चलिए आपको बताते हैं.

फरहान अख्तर ने किया फिल्म अग्नि का ऐलान

फरहान अख्तर ने फिल्म अग्नि का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इस इंटरनेशनल फायर फाइटर्स डे पर हम उन हीरो की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने रिस्क लेकर हमें बचाने के लिए अपनी जान दी. तैयार हो जाइए अग्नि के लिए एक ट्रिब्यूट उन शहीदों के लिए...जल्द आ रहा है.

'अग्नि' के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने दर्शकों के लिए एक और मनोरंजक कहानी पेश करने के लिए तैयारी कर रहा है. इस फिल्म में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे. कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद इस जोड़ी को एक नई तरह की फिल्म में देखना काफी नया अनुभव होगा.

बता दें, फिल्म अग्नि' का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी करेगी. इसका निर्देशन 'राहुल ढोलकिया करेंगे और ये फिल्म जल्द ही थिएटर्स में आएगी. फिल्म में जितेंद्र जोशी, सई तम्हाणकर, सैयामी खेर, उदित अरोड़ा और कबीर शाह जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. इस फिल्म में आपको देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी जो दर्शकों का दिल जीत लेगी.

2003 की वो सुपरहिट फिल्म जिसके लीड एक्टर पर लगा था गंभीर आरोप, जेल में रहने के बाद कैसे मिली थी मूवी? प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
Politics
नागरिक सेवाएं पाएं
कुरियर सर्विस खोजें