ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 30-03-2024

क्या आपने खाया है पानी के पकोड़े? झटपट मिनटों में बनाएं मूंग दाल के पानीवाले पकोड़े, जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL Moong Dal Water Pakoras नाश्ते में भजिया और पकोड़ो का सेवन बेहद सामने है लेकिन क्या आपने मूंग दाल के पानी वाले पकोड़े खाये हैं? अब आप सोच रहे होंगे मूंग दाल के पकोड़े तो ठीक है लेकिन ये पानीवाले मूंग दाल के पकोड़े क्या बला है तो चलिए आज हम…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-03-2024
शेयर
क्या आपने खाया है पानी के पकोड़े? झटपट मिनटों में बनाएं मूंग दाल के पानीवाले पकोड़े, जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL

Moong Dal Water Pakoras

नाश्ते में भजिया और पकोड़ो का सेवन बेहद सामने है लेकिन क्या आपने मूंग दाल के पानी वाले पकोड़े खाये हैं? अब आप सोच रहे होंगे मूंग दाल के पकोड़े तो ठीक है लेकिन ये पानीवाले मूंग दाल के पकोड़े क्या बला है तो चलिए आज हम आपको इस स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी बताते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अगर आप एक बार इसे खाएंगे तो गोलगप्पे का स्वाद भूल जाएंगे। चलिए जानते हैं ये रेसिपी कैसे बनाएं?

मूंग दाल पकोड़ा के लिए सामग्री

मूंग दाल 1 कप, अदरक, हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, जीरा 1 Tsp, बेसन- 1 Tbsp, मीठा सोडा 2 Pinch

चटपटा पानी के लिए सामग्री

अदरक, हरी मिर्च, धनिए के पत्ते, नींबू का रस, पुदीना की पत्तियां, इमली और गुड़ का पानी,  हींग, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, पानी- 2।5 Litre, बूंदी, मीठी चटनी, प्याज

मूंग दाल पकोड़ा बनाने की विधि

मूंग दाल को रात को ही भिगो दें। सुबह के समय ग्राइंडर जार में मूंग दाल के साथ अदरक, हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, हिंदी, नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। अब इन्हे एकदम बारीक पीस लें इस पेस्ट में 1 या 2 चम्मच पानी मिलाएं ताकि पेस्ट स्मूथ बने। अब इस पेस्ट को एक थाली में निकालें और उसमें जीरा, बेसन- 1 Tbsp, आधा चम्मच मीठा सोडा और हींग मिलाएं। अब गैस ऑन कर मीडियम आंच पर उन्हें छोटे और गोल-गोल आकार में बनाकर तल लें। अब सभी पकोड़ो को एक थाली में बनाार निकाल लें।

अब हम अगला स्टेप मसाला पानी बनाएंगे। मसाला पानी बनाने के लिए मिक्सर जार में अदरक, हरी मिर्च, धनिए के पत्ते, नींबू का रस, पुदीना की पत्तियां, इमली और गुड़ का पानी,  हींग, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चटनी, को एक साथ डालकर इस चटनी को पीस लें। अब 2 लीटर पानी लें और उसमे यह मिश्रण मिलायें। इस पानी में इन मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। इस पानी में 1 करछी मीठी चटनी भी डालेंगे। उसके बाद इस पानी में बूंदी। धनिया की पत्तियां डालेंगे।  आखिरी स्टेप में एक बाउल में ये मसाला पानी डालें और उसमे जो आपने पकोड़े बनाए हैं उसमें डीप कर दें। आपका पानी वला पकोड़ा तैयार है, इस चटाकेदार पकोड़ा का लुत्फ़ उठाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
पत्रकारिता