ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-05-2023

Hair Tips |अपने बालों को नेचुरल कलर, खतरनाक केमिकल्स से बने कलर्स से बचें

उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। आमतौर पर बालों को कलर करने के लिए लोग अलग-अलग ब्रांड के हेयर कलर का इस्तेमाल करते है। ऐसे में कुछ लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए बालों में डाई अप्लाई…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 11-05-2023
शेयर

उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। आमतौर पर बालों को कलर करने के लिए लोग अलग-अलग ब्रांड के हेयर कलर का इस्तेमाल करते है। ऐसे में कुछ लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए बालों में डाई अप्लाई करते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को और भी डैमेज करते हैं।

ताजा खबर पढ़ें

ऐसे में आइए आपको कुछ असरदार नेचुरल कलर के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों को काला करने के लिए प्याज के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बालों पर प्याज का पेस्ट अप्लाई करें, लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

अदरक आपके बालों के लिए असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक को कद्दूकस कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें, हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इसका इस्तेमाल करें।

बालों को नेचुरल काला करने के लिए आप कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे कुछ देर तक उबालें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

चुकंदर का रस भी आप बालों को नेचुरल काला करने के लिए कर सकते है।इसके लिए पानी में चुकंदर के टुकड़ों को डालकर उबालें। अब इसे गुनगुना कर लें, फिर इसे बालों में लगाएं और एक घंटे बाद पानी से धो लें। चुकंदर का रस आपके बालों को नेचुरल कलर देने में कारगर है।बालों को नेचुरल कलर देने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में नींबू को निचोड़ें और इसे अपने बालों में लगाएं। लगभग 1 घंटे बाद पानी से धो लें।

यह खबर शेयर करें
शेयर