ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 18-08-2023

Hair Fall | बारिश के मौसम में अगर झड़ रहे हों बाल, तो ये घरेलू नुस्खे से कर सकते हैं ऑर्गेनिक इलाज

File Photo Bhopal : बारिश के मौसम में बाल झड़ने की समस्या एक आम समस्या है। क्योंकि, इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। चिपचिपे मौसम में बालों को झड़ने से रोकने के लिए महिलाएं बहुत सी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन, इसक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2023
शेयर
खबरें पढ़ें

File Photo

Bhopal : बारिश के मौसम में बाल झड़ने की समस्या एक आम समस्या है। क्योंकि, इस मौसम में बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। चिपचिपे मौसम में बालों को झड़ने से रोकने के लिए महिलाएं बहुत सी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन, इसका इस्तेमाल लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में झड़ते बालों को रोकने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते है। आइए जानें इन घरेलू नुस्खों के बारे में-

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, झड़ते बालों को रोकने के लिए आप नारियल तेल और करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मुट्ठी भर करी पत्ते की जरूरत होगी। अब किसी बर्तन या पैन में 5 चम्मच नारियल का तेल गर्म करें। इसमें करी पत्तियां डालें। इन पत्तियों को काले होने तक भून लें। अब गैस बंद कर दे। इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इस तेल से पत्तियां अलग कर लें।

इस तेल से सिर की मालिश करें।   इसे एक घंटे के लिए बालों और स्कैल्प पर लगा कर रखें। ये तेल आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकेगा। साथ ही साथ आपके बालों को जड़ों से मजबूत भी बनाएगा। आप इस तेल को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेथी के दाने भी बालों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं। ये प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो बालों के झड़ने से रोकते हैं। ये आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। हेल्दी बालों के लिए आप अपनी डाइट में मेथी के दाने जरूर शामिल करें।

प्याज का रस झड़ते बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आप प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं । अब 30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें। इससे काफी हद तक बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर