ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-11-2023

Gwalior News : नकली पोस्ट मास्टर और साथी आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना

ग्वालियर की हजीरा पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले मास्टरमाइंड व उसके साथी का मंगलवार को जुलूस निकाला। साथ ही मौका मुआयना कराने वारदात स्थल पर भी लेकर पहुंची। खास बात यह है कि वारदातों का मास्टरमाइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर वार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-11-2023
शेयर
Gwalior News : नकली पोस्ट मास्टर और साथी आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना

ग्वालियर की हजीरा पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले मास्टरमाइंड व उसके साथी का मंगलवार को जुलूस निकाला। साथ ही मौका मुआयना कराने वारदात स्थल पर भी लेकर पहुंची। खास बात यह है कि वारदातों का मास्टरमाइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल, पुलिस ने हजीरा के वैष्णव मैरिज गार्डन के पास जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पकड़ा था। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने दर्जन पर लूट की वारदात कबूल की थी, जिसमें मुख्य आरोपी बंबापुरा सुन्दरपुरा जिला भिंड का रहने वाला है, जो कि पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर रेकी कर लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गए सोने के मंगलसूत्र व मोबाइल बरामद किए गये थे। ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों को वारदात स्थल पर जुलूस निकालकर लेकर गई और मौका मुआयना कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर