ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 11-04-2024

ट्रेनों में छिनतई व मोबाइल फोन चोरी करनेवाले गिरोह के पांच गिरफ्तार

गया. गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में छिनतई व मोबाइल चोरी करनेवाले पांच अपराधियों को रेल पुलिस की टीम ने स्टेशन परिसर से गुरुवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कलेर गांव निवासी इंदल साव, शेरघाटी थाना…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-04-2024
शेयर

गया. गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में छिनतई व मोबाइल चोरी करनेवाले पांच अपराधियों को रेल पुलिस की टीम ने स्टेशन परिसर से गुरुवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कलेर गांव निवासी इंदल साव, शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहनेवाले कमलेश पासवान, रोशनगंज थाना क्षेत्र के भलुआर के रहनेवाले महेंद्र पासवान, विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ के रहनेवाले मोहम्मद मेराज व कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल के रहनेवाले जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. इनके पास से नौ मोबाइल व चार ब्लेड के टुकड़े पाये गये है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन व आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान स्टेशन परिसर में कुछ युवकों को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया. युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने उन्हें दौड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधियों के पास नौ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. इसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने लायी. पुलिस ने पांचों अपराधियों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है.

नए स्थान तलाशें

यह खबर शेयर करें
शेयर