ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 16-01-2024

एक्ने से लेकर रैशेज तक सब गायब हो जाएंगे, बस जान लें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

Image Source : SOCIAL skin rashes and itching शेविंग करने के बाद अक्सर स्किन में खुजली और दाने होने लगते हैं। ऐसे में पुरुष जो कि अपनी स्किन का उतना ध्यान नहीं रखते वो इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं और कई घंटों व दिनों तक परेशान रहते हैं। जबकि इस स्थिति में आप चे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 16-01-2024
शेयर
एक्ने से लेकर रैशेज तक सब गायब हो जाएंगे, बस जान लें शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

Image Source : SOCIAL

समाचार

skin rashes and itching

शेविंग करने के बाद अक्सर स्किन में खुजली और दाने होने लगते हैं। ऐसे में पुरुष जो कि अपनी स्किन का उतना ध्यान नहीं रखते वो इसे ऐसे ही छोड़ देते हैं और कई घंटों व दिनों तक परेशान रहते हैं। जबकि इस स्थिति में आप चेहरे पर कुछ चीजों को लगाएं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। न सिर्फ रैशेज से बल्कि लंबे समय तक रहने वाले इन दागों से भी जो कि चेहरे की चमक छीन लेने का काम करते हैं। तो, आज हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को शेविंग के बाद अपनी स्किन पर क्या लगाना चाहिए और ये कैसे काम करते हैं।

शेविंग करने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

1. बर्फ लगाएं

शेविंग के बाद अगर आपको रैशेज को शांत करना है तो बर्फ को कपड़े में लपेट कर चेहरे पर लगाएं। ये धीमे-धीमे एक्ने को शांत करने के साथ स्किन में जलन व खुजली को कम करने का काम करती है। बर्फ एंटीबैक्टीरियल है जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये रैशेज और खुजली को कम करता है।

2. चंदन और गुलाब जल

चंदन और गुलाब जल को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये स्किन में रैशेज और खुजली को कम करने में मददगार है। ये स्किन को ठंडा करने के साथ रैशेज को कम करने में मददगार है। साथ ही ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में कमी ला सकता है। जैसे शेविंग के बाद दाने और इनके निशान को कम करने में मददगार है। तो, चंदन और गुलाब जल मिलाएं, चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें।

3. नारियल तेल

नारियल तेल को आप शेविंग करने के बाद चेहरे पर लगा सकते हैं। ये तेल आपकी स्किन को नरिश को करता है और इनमें नमी को लॉक करता है। साथ ही ये दाग-धब्बों के निशान को कम करता है और त्वचा में अंदर से चमक बढ़ाता है। इससे खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। तो, बस शेविंग के बाद आप इन टिप्स को अपनाएं और कई समस्याओं से छुटकारा पाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर