ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 05-05-2025

Indore News : इंदौर में शुरू होगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को बुलाने का प्रयास

इंदौर में डेढ़ साल पहले खुले ईएसआईसी हॉस्पिटल परिसर में मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। काॅलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा केंद्र सरकार…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-05-2025
शेयर
Indore News : इंदौर में शुरू होगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को बुलाने का प्रयास

इंदौर में डेढ़ साल पहले खुले ईएसआईसी हॉस्पिटल परिसर में मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। काॅलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

खबरें पढ़ें

देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा

केंद्र सरकार ने दो साल पहले खुले 300 बेड्स के अस्पताल में सौ अतिरिक्त बेड्स करने की मंजूरी दी है। इसके बाद यह ईएसआईसी का देश का सबसे बड़ा अस्पताल हो जाएगा। इंदौर के आसपास पीथमपुर, देवास जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र है।

ईएसआईसी से जुड़े वहां के कर्मचारी भी इलाज के लिए इस अस्पताल में आ रहे है। इस कारण बेड्स की डिमांड हो रही थी। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस अस्पताल का लोकार्पण किया था। उसी दिन मेडिकल काॅलेज खुलने की जानकारी भी दी गई थी। अस्पताल में इसके लिए स्ट्रक्चर की तैयार हो चुका है।

स्टाॅफ की नियुक्ती भी शुरू

सांसद लालवानी ने बताया कि उनकी मांग के आधार पर इस मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ईएसआईसी की 194 वीं बैठक में इसे स्वीकृति दी गई थी। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की बढ़ती हुई मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। इस हॉस्पिटल से ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति के साथ-साथ स्टाफ की नियुक्ति भी क्रमवार हो रही है। जल्दी ही मेडिकल विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इंदौर में फिलहाल एक शासकीय और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज खुलने के बाद शहर में दो सरकारी मेडिकल काॅलेज हो जाएंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर