ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 20-08-2024

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया

England Playing XI For 1st Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमें ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड मैनचेस्टर में आमने-सामने होगी. वहीं, इस सीरीज से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा. दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया

England Playing XI For 1st Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमें ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड मैनचेस्टर में आमने-सामने होगी. वहीं, इस सीरीज से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा. दरअसल, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ओपनर जैक क्राउली इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस बीच इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. जैक क्राउली की गैरमौजूदगी में डेन लॉरेंस ओपनर के तौर पर दिखेंगे. बहरहाल, इस सीरीज में ओली पोप अंग्रेजों की अगुवाई करेंगे. जबकि हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया गया है.

इन खिलाड़ियों पर इंग्लैंड ने जताया भरोसा...

दरअसल, ओली पोप पहले भी कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन हैरी ब्रूक पर पहली बार उप-कप्तानी का दारोमदार होगा. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. जिसमें मार्क वुड के अलावा गस अटकिंसन, क्रिस वोक्स और मैथ्यू पॉट्स का शामिल है. वहीं, इस प्लेइंग इलेवन में इकलौते स्पिनर के तौर शोएब बशीर होंगे. इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर में ओली पोप के अलावा जो रूट, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ होंगे. जेमी स्मिथ विकेटकीपर की भूमिका में होंगे.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड और शोएब बशीर.

इंग्लैंड और श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल क्या है...

बताते चलें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट 21 अगस्त से खेला जाएगा. वहीं, दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से खेला जाएगा. जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 6 सितंबर से खेला जाना है. इस सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होंगे.

यह खबर शेयर करें
शेयर