ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 15-03-2026

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर फिर 4 घंटे बिजली बंद, 2 साल बाद भी सड़क अधूरी — जनता परेशान

माखननगर। पिपरिया–नर्मदापुरम मार्ग पर शहर के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बनता जा रहा है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन लगभग दो वर्ष पहले किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 15-03-2026
शेयर

माखननगर। पिपरिया–नर्मदापुरम मार्ग पर शहर के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बनता जा रहा है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन लगभग दो वर्ष पहले किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य ने गति नहीं पकड़ी है।

ताजा खबर पढ़ें

हालत यह है कि सड़क निर्माण तो आगे नहीं बढ़ा, लेकिन लाइन शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिजली कटौती लगातार जारी है। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच अब तक आठ बार चार-चार घंटे बिजली बंद की जा चुकी है।

सोमवार को एक बार फिर नगर में चार घंटे बिजली बंद रखने की सूचना दी गई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बार-बार बिजली कटौती से नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और ठेकेदार के बीच समन्वय का पूरी तरह अभाव है, जिसके कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से रोजाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण की धीमी गति और बार-बार बिजली कटौती की समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

नगरवासियों का सवाल है कि जब दो साल में सड़क नहीं बन पाई तो आखिर कब तक विकास के नाम पर जनता को ही परेशान किया जाएगा?

यह खबर शेयर करें
शेयर