ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 30-08-2024

रात में जल्दी खाना खाने से सिर्फ वजन कम ही नहीं होता, मिलते हैं ये गजब के फायदे

Image Source : FREEPIK जल्दी डिनर करने के फायदे नाश्ता से लेकर डिनर तक खाने का एक सही समय होता है। किसी भी वक्त खाने से शरीर को वो फायदे नहीं मिल पाते जो समय पर खाने से मिलते हैं। खासतौर से लोग डिनर में काफी देरी करते हैं। बहुत कम लोग ही हैं जो शाम को सूरज …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 30-08-2024
शेयर
रात में जल्दी खाना खाने से सिर्फ वजन कम ही नहीं होता, मिलते हैं ये गजब के फायदे

Image Source : FREEPIK

समाचार

जल्दी डिनर करने के फायदे

नाश्ता से लेकर डिनर तक खाने का एक सही समय होता है। किसी भी वक्त खाने से शरीर को वो फायदे नहीं मिल पाते जो समय पर खाने से मिलते हैं। खासतौर से लोग डिनर में काफी देरी करते हैं। बहुत कम लोग ही हैं जो शाम को सूरज ढ़लने के बाद कुछ खाते पीते नहीं है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि आपको सूर्योदय के बाद और सूर्य अस्त से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। इस समय ग्रहण किया गया भोजन शरीर को फायदा पहुंचाता है। लेकिन आजकल लोगों को देर रात खाने की आदत बन चुकी है। लोग 9-10 बजे डिनर करते हैं जो ठीक नहीं है। जबकि जल्दी डिनर करने से मोटापा कम होता है साथ ही शरीर को कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं।

डिनर करने का सही समय क्या है?

खाना खाने के सही समय है कि आप नाश्ता सुबह उठने के 2 घंटे बाद कर लें। 8 से 9 बजे के बीच आपको नाश्ता कर लेना चाहिए। दोपहर का खाना 1-2 बजे के बीच कर लेना अच्छा होता है। वहीं शाम का खाना यानि डिनर आपको 7 बजे तक कर लेना चाहिए। अगर लेट हो रहा है तो 8 बजे के बाद डिनर न करें।

जल्दी खाना खाने के फायदे

वजन कम होगा- जब आप समय पर भोजन करते हैं तो शरीर उस खाने का बेहतर इस्तेमाल करता है। जिससे आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है। ये खाना आसानी से पच जाता है और शरीर को एनर्जी भी देता है। जल्दी खाने से कैलोरी भी बर्न हो जाती हैं जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।

पाचन बेहतर- जब आप खाना खाने और सोने के बीच गैप रखते हैं तो इससे खाना आसानी से पच जाता है। लेकिन रात में लेट से खाने और फिर सो जाने से खाना पचता नहीं है। इससे पेट दर्द, गैस, पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। देरी से खाने से भोजन पचता नहीं है।

डायबिटीज में फायदेमंद- डायबिटीज के रोगियों को खाना समय से खा लेना चाहिए। जब आप खाना जल्दी खाते हैं तो शरीर के पास भोजन ग्लूकोज में बदलने के लिए समय होता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। देरी से भोजन करना डायबिटीज के मरीज के लिए ठीक नहीं है।

नींद में सुधार- जब आप काफी देर से खाना खाते हैं और सो जाते हैं तो खाने के बाद पाचन क्रिया शुरू होती है। जिससे नींद आने की प्रक्रिया बाधित होती है। समय से खाने से खाना सोने से पहले ही पच जाता है। जिससे नींद अच्छी आती है।

हार्ट हेल्थ में सुधार- कई बार देरी से खाने से खाना पच नहीं पाता जिससे हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट में पड़ा हुआ खाना गैस एसिडिटी का भी कारण बनता है। जिससे हार्ट सम्बन्धी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए डॉक्टर हमेशा समय से खाने की सलाह देते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर