ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 08-09-2025

भोपाल सड़क हादसा: VIP रोड पर KIA सेल्टोस कार ट्रक से टकराई, एयरबैग खुलने के बाद भी चालक की मौत

एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकी जान, मौके पर ही तोड़ा दम भोपाल। राजधानी में रविवार रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक KIA सेल्टोस कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग ख…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-09-2025
शेयर

एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकी जान, मौके पर ही तोड़ा दम

भोपाल। राजधानी में रविवार रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक KIA सेल्टोस कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बची जान

हादसे में एयरबैग खुलने के बावजूद चालक की मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, युवक टक्कर के बाद लंबे समय तक कार में फंसा रहा। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

मृतक की पहचान नहीं

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें