ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-02-2024

इससे सस्ता De tan face pack कुछ नहीं ! जानें और टैनिंग दूर करने के लिए तुरंत करें इस्तेमाल

Image Source : SOCIAL desi Detan for tanning टैनिंग आपके स्किन की रंगत को छीन लेती है। इसकी वजह से स्किन खराब होने लगती है और स्किन पोर्स पर दाग नजर आते हैं। कई बार तो इसकी वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में आप स्किन को साफ करने के लिए और टैनिंग को दूर करन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 11-02-2024
शेयर
इससे सस्ता De tan face pack कुछ नहीं ! जानें और टैनिंग दूर करने के लिए तुरंत करें इस्तेमाल

Image Source : SOCIAL

ताजा खबर पढ़ें

desi Detan for tanning

टैनिंग आपके स्किन की रंगत को छीन लेती है। इसकी वजह से स्किन खराब होने लगती है और स्किन पोर्स पर दाग नजर आते हैं। कई बार तो इसकी वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में आप स्किन को साफ करने के लिए और टैनिंग को दूर करने के लिए इस सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके साथ आप रसोई में रखी इन 2 चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को अंदर से साफ करने में मददगार हैं। साथ ही ये चेहरे में हाइड्रेशन को लॉक करते हैं और एक चमकती स्किन पाने में मदद करते हैं।

टैनिंग का घरेलू उपाय-De tan home remedies

1. टमाटर डिटैन

टैनिंग कम करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि टमाटर काट लें और फिर इस पर कॉफी पाउडर छिड़ककर अपनी स्किन की सफाई करें। इससे आप अपनी स्किन को स्क्रब कर सकते हैं और स्किन पोर्स को साफ कर सकते हैं। ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करता है और टैनिंग को कम करने में मददगार है। साथ ही ये कोलेजन बूस्ट करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार है।

2. आलू डिटैन

आलू से आप अपनी स्किन टैनिंग को कम कर सकते हैं। आलू स्किन पोर्स को साफ करता है और इसका ऑलिक एसिड टैनिंग को कम करने में मददगार है। ये पिग्मेंटेशन को कम करता है और त्वचा को साफ करता है। तो, आपको करना ये है कि आलू को काट लें और इसपर हल्की सी हल्दी और शहद डाल लें। फिर इससे स्किन को स्क्रब करें। 5 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।

Image Source : SOCIAL

desi Detan for tanning

इन दोनों को लगाने के बाद अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा लें। ये स्किन में नमी को लॉक करने के साथ इसके टैक्सचर को सही करने में मदद करता है। तो, आप अगर स्किन से टैनिंग को कम करना चाहते हैं तो इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप संतरा और एलोवेरा जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि टैनिंग को कम करने में मददगार है।

यह खबर शेयर करें
शेयर