ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 10-01-2024

झड़ते बालों के लिए महंगे दानों पर न खरीदें मेथी का तेल, घर में बनाएं और पाएं ये खास लाभ

Image Source : SOCIAL fenugreek hair oil recipe fenugreek hair oil benefits: मेथी के बीजों में बालों के लिए जादू है। मेथी में एक खास कंपाउंड होता है (lecithin) जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, बी, सी, के, प्रोटीन, …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-01-2024
शेयर
झड़ते बालों के लिए महंगे दानों पर न खरीदें मेथी का तेल, घर में बनाएं और पाएं ये खास लाभ

Image Source : SOCIAL

fenugreek hair oil recipe

fenugreek hair oil benefits: मेथी के बीजों में बालों के लिए जादू है। मेथी में एक खास कंपाउंड होता है (lecithin) जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, बी, सी, के, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फेट, फोलिक एसिड, सैपोनिन और फ्लेवोनोइड जैसे कई घटक होते हैं जो कि आपके बालों को पोषण देने के साथ इनकी लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी कई कारण है जिसकी वजह से लोग बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, मेथी का तेल बहुत महंगा होता है जबकि आप इसे घर में बना सकते हैं। तो, जानते हैं इस तेल को बनाने की रेसिपी (fenugreek hair oil recipe)

बालों के लिए मेथी का तेल कैसे बनाएं-How to Make fenugreek hair oil

बालों के लिए मेथी का तेल बनाने के लिए पहले तो मेथी के बीजों को भूनकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को नारियल तेल में मिला लें और इस तेल से अपने बालों की मसाज करें। इस तेल को बनाते समय आप करी पत्ता और गुड़हल के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि खास गुणों से भरपूर है।अगर आपको लंबे समय तक मेथी का तेस इस्तेमाल करना है तो मेथी के बीजों को पीस लें और इसका पाउडर बनाकर नारियल तेल में मिला लें। इस तेल को बनाकर रख लें और फिर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते रहें।

Image Source : SOCIAL

fenugreek hair oil

बालों के लिए मेथी के तेल के खास लाभ

1. समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है

मेथी में मौजूद आयरन और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा आपको समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से निपटने में मदद करती है। मेथी आपके बालों के रोम में पर्याप्त मेलेनिन उत्पादन के लिए जरूरी खनिजों की कमी को संतुलित करती है, जिससे आपके बालों को काला करने में मदद मिलती है।

2. चमक और मुलायम बनावट देता है

मेथी में म्यूसिलगिनस फाइबर होता है जो नमी को जबरदस्त तरीके से अवशोषित करता है। इस प्रकार, मेथी आपके बालों में नमी को बढ़ाती है, इससे बाल मुलायम होते हैं और इनकी चमक बेहतर होती है। इस प्रकार से मेथी का तेल बालों के लिए फायदेमंद है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
Politics
डाक और पैकेज डिलीवरी