ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 07-02-2024

सर्दियों में सोने से पहले जरूर करें इस तेल की मालिश, कभी नहीं होगी फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या

Image Source : SOCIAL badam ka tel बादाम का तेल लगाने के फायदे: हमारी स्किन वैसी ही होती है जैसे हम इसे बनाते हैं। यानी कि स्किन केयर से जुड़ी कमियों की वजह से ही हमारे चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां होने लगती हैं। इसके अलावा कोलेजन, विटामिन ई और चेहरे म…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-02-2024
शेयर
समाचार
सर्दियों में सोने से पहले जरूर करें इस तेल की मालिश, कभी नहीं होगी फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या

Image Source : SOCIAL

badam ka tel

बादाम का तेल लगाने के फायदे: हमारी स्किन वैसी ही होती है जैसे हम इसे बनाते हैं। यानी कि स्किन केयर से जुड़ी कमियों की वजह से ही हमारे चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां होने लगती हैं। इसके अलावा कोलेजन, विटामिन ई और चेहरे में पानी की कमी स्किन को अंदर से तोड़ती है और त्वचा को खराब करती है। इसक अलावा ये स्किन को अंदर से डिहाइड्रेट करती है और ड्राई बना देती है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले इस तेल की मालिश करना त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बादाम का तेल रोज चेहरे पर लगाने से क्या होता है

1. सूजन और जलन को कम करता है

बादाम के तेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो त्वचा पर सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह संवेदनशील हैं और एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। ये त्वचा की टोनिंग और रंग में सुधार करता है।

2. फाइन लाइन्स और झुर्रियों में फायदेमंद

बादाम का तेल फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा की लोच और दृढ़ता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं।

Image Source : SOCIAL

badam ka tel massage for fine lines

3. विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

बादाम के तेल में विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा में पिग्मेंटेशन को कम करते हैं और रंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।

सोने से पहले ऐसे करें मालिश

बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जिससे आप अपनी त्वचा की मालिश कर सकते हैं। आपको करना ये है कि बादाम का तेल लें और इसे दोनों हाथों पर लगाते हुए अपने चेहरे की मालिश करें। हाथों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं और आंखों के आसपास उंगलियां चलाएं। सो जाएं। सुबह उठकर चेहरा पानी से धो लें।

यह खबर शेयर करें
शेयर