ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 08-11-2023

Diwali 2023 | दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी की 'ऐसी' मूर्ति की करें स्थापना, खिंचा चले आएगा धन-वैभव

दिवाली (Diwali 2023) भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में मनाया जाने वाला पांच दिवसीय प्रकाश का त्योहार है। इस बार यह त्योहार 14 नवंबर, मंगलवार को है। यह हिंदू, जैन और सिख धर्मों में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की, अंधकार …

इतिहास

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-11-2023
शेयर
Diwali 2023 | दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी की 'ऐसी' मूर्ति की करें स्थापना, खिंचा चले आएगा धन-वैभव

दिवाली (Diwali 2023) भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में मनाया जाने वाला पांच दिवसीय प्रकाश का त्योहार है। इस बार यह त्योहार 14 नवंबर, मंगलवार को है। यह हिंदू, जैन और सिख धर्मों में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।

भौगोलिक संदर्भ

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन होती है और समापन भाई दूज के दिन होता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर, उनकी विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानें इस दीपावली मां लक्ष्मी की कौन सी प्रतिमा या तस्वीर पूजा घर में स्थापित करना धन को लेकर शुभ होता।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ फल पाने के लिए कमल के फूल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। जिसमें मां के साथ कलश से सोने के सिक्के बरसते दिखाई दे रहे हों। इससे व्यक्ति के घर में समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

कहते है धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है और वह एक जगह से दूसरी जगह विचरण करती रहती हैं। यदि आपको मां लक्ष्मी की कृपा सदा के लिए पानी है तो कभी भी मां लक्ष्मी की अपने वाहन उल्लू पर बैठने वाली तस्वीर घर में न लगाएं।

समाचार

दीपावली के दिन यदि आप मां लक्ष्मी की नई प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं तो उसे घर के उत्तर दिशा में करें। यह सबसे उचित स्थान मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करने का है ऐसा करना धन के आगमन में सहयोग रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर