ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 30-06-2024

Damoh News:युवक पर चाकू-लाठी से हमला, मां ने कहा

घायल के बयान दर्ज करती पुलिस दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे लोको क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक राजा विश्वकर्मा पर तीन लोगों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक को उसकी मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसने एक महिला पर पूर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 30-06-2024
शेयर
Damoh News:युवक पर चाकू-लाठी से हमला, मां ने कहा

घायल के बयान दर्ज करती पुलिस

ताजा खबर पढ़ें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे लोको क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक राजा विश्वकर्मा पर तीन लोगों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक को उसकी मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसने एक महिला पर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने का आरोप लगाया।

घायल किशन तलैया निवासी राजा पिता दशरथ विश्वकर्मा 25 की मां ममता विश्वकर्मा ने कहा कि एक आरती नाम की महिला अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से बेटे पर हमला कराया है। मां ने बताया कि आरती लड़कों को अपने जाल में फंसाती है। कुछ समय पहले उसने मेरे बेटे राजा को फसाया था और अब मेरे बेटे के पैसे खत्म हो गए तो उसने मेरे एक रिश्तेदार लालू को फंसा लिया।

महिला ने रात में उसे धोखे से स्टेशन के पास बुलाया और लालू और अपने पति अशोक के साथ मिलकर उस पर चाकुओं और लाठियों से हमला करा दिया। जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली के एसआई प्रदीप चौधरी ने बताया कि लालू ने राजा मारूताल को रेलवे स्टेशन के पीछे हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। वहां अशोक और एक अन्य ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अस्पताल में भर्ती है। उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर