ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 14-07-2024

Damoh News: मगरमच्छ द्वारा मारे गए मासूम बच्चे का शव नदी किनारे मिला

घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड़ दमोह जिले के नोहटा थाना के हटरी गांव में शनिवार सुबह हुए मगरमच्छ के हमले के 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मासूम का शव मिल गया है। शनिवार सुबह मगरमच्छ 8 वर्षीय मासूम को अपने जबड़े में दबोच कर ले गया था। घटना के बाद गांव के लोग पूरी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 14-07-2024
शेयर
Damoh News: मगरमच्छ द्वारा मारे गए मासूम बच्चे का शव नदी किनारे मिला

घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड़

समाचार

दमोह जिले के नोहटा थाना के हटरी गांव में शनिवार सुबह हुए मगरमच्छ के हमले के 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को मासूम का शव मिल गया है। शनिवार सुबह मगरमच्छ 8 वर्षीय मासूम को अपने जबड़े में दबोच कर ले गया था। घटना के बाद गांव के लोग पूरी रात नदी किनारे बैठे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि हो सकता है रात में मासूम का शव मगरमच्छ छोड़ दे और वह उन्हें मिल जाए। इसी बीच नदी किनारे बैठे एक बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह पर भी मगरमच्छ ने फिर से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गए। लोगों ने मगरमच्छ का एक वीडियो भी बनाया है। मगरमच्छ काफी बड़ा बताया जा रहा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर