ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 11-12-2025

कलेक्टर सोनिया मीना का माखननगर व सेमरी हरचंद में औचक निरीक्षण, दो उपार्जन केंद्रों को नोटिस

नर्मदापुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को धान उपार्जन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए माखननगर एवं सेमरी हरचंद क्षेत्र के तीन उपार्जन केंद्रों—महावीर वेयरहाउस, श्री रंग वेयरहाउस और सीडब्ल्यूसी सेमरी हरचंद—का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो के…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-12-2025
शेयर

नर्मदापुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को धान उपार्जन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए माखननगर एवं सेमरी हरचंद क्षेत्र के तीन उपार्जन केंद्रों—महावीर वेयरहाउस, श्री रंग वेयरहाउस और सीडब्ल्यूसी सेमरी हरचंद—का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया।

नए स्थान तलाशें

महावीर वेयरहाउस और श्री रंग वेयरहाउस में उपार्जन संबंधी आवश्यक संसाधनों की कमी पाई गई। साथ ही नॉन-एफएक्यू (मानक गुणवत्ता से अलग) धान के उपार्जन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। दोनों केंद्रों के समिति प्रबंधकों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।

इसके अलावा, उपार्जन केंद्र परिसरों में बड़ी मात्रा में धान का बिना तुलाई किए संग्रहण मिलने पर भी कलेक्टर ने अप्रसन्नता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर धान की तुलाई एवं स्टेकिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।

कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को भी कठोर निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में नॉन-एफएक्यू धान का उपार्जन न होने पाए। इसके लिए उपार्जन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने, अधीनस्थ अमले और नोडल अधिकारियों को सक्रिय रखने तथा सभी प्रक्रियाओं में तेजी सुनिश्चित करने को कहा।

उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने स्कंद तुलाई, हैंडलिंग और उपार्जन की अन्य औपचारिकताओं में गति लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि उपार्जन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर