कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
नर्मदापुरम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय और निवास में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सहित जिला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


नर्मदापुरम। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसमें कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री राजीव शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
