ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 16-06-2025

Chhindwara News : लोधीखेड़ा थाने से तस्कर फरार, पुलिस ने फिर पकड़ा

पुलिस थानों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाने से शनिवार की सुबह एक मादक पदार्थ तस्कर फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि यह घटना उस दिन हुई जब पुलिस अधीक्षक रात को ही थाने का निरीक्षण कर ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-06-2025
शेयर
Chhindwara News : लोधीखेड़ा थाने से तस्कर फरार, पुलिस ने फिर पकड़ा

पुलिस थानों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाने से शनिवार की सुबह एक मादक पदार्थ तस्कर फरार हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि यह घटना उस दिन हुई जब पुलिस अधीक्षक रात को ही थाने का निरीक्षण कर लौटे थे।

घबराहट का बहाना बनाकर दिया चकमा

थाने में बंद 38 वर्षीय सुनील भारती, जिसे पुलिस ने 1.3 किलो गांजा के साथ पकड़ा था, उसने सुबह पांच बजे घबराहट की शिकायत की। आरक्षक कल्याण सिंह ने उसे बाहर निकाला और मेज से बांध दिया, लेकिन इसी दौरान हल्की झपकी में आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग खड़ा हुआ।

रेलवे स्टेशन के पास मिला, नया केस दर्ज

करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुनील को रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर से फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अब धारा 262 बीएनएस के तहत फरारी का नया प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।

एसपी ने मांगा जवाब, जांच शुरू

एसपी सुंदर सिंह कनेश ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर लोधीखेड़ा थाना प्रभारी और ड्यूटी स्टाफ से जवाब तलब किया है। एसडीओपी को जांच सौंपी गई है, हालांकि अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर