ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 11-05-2025

Chhindwara News : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, सिर पर लकड़ी से वार कर युवक की हत्या

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैयाथर में शनिवार सुबह जमीन का विवाद खूनी मोड़ ले गया। दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि छोटे भाई किसनलाल बन ने लकड़ी से वार कर बड़े भाई विसराम बन को मौत के घाट उ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-05-2025
शेयर
समाचार
Chhindwara News : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, सिर पर लकड़ी से वार कर युवक की हत्या

छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैयाथर में शनिवार सुबह जमीन का विवाद खूनी मोड़ ले गया। दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि छोटे भाई किसनलाल बन ने लकड़ी से वार कर बड़े भाई विसराम बन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई जब दोनों भाइयों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया। गुस्से में किसनलाल ने पास पड़ी लकड़ी उठाकर बड़े भाई के सिर में मार दी, जिससे विसराम की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार और गांव वालों में चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने तत्काल डायल-100 पर सूचना दी। मौके पर उमरेठ थाना प्रभारी विजय राव माहोरे, अनिल कुमार उइके और पुलिस टीम पहुंची। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कई बार पंचायत ने मामला सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी।

हत्या का केस दर्ज

उमरेठ पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी किसनलाल बन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और पारिवारिक विवाद इस हद तक पहुंच सकता है, किसी ने सोचा भी नहीं था।

यह खबर शेयर करें
शेयर