ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-07-2024

Chhindwara News : गोंडवाना पार्टी के नेता की बिजली से झुलसे अपने पिता को बचाने की कोशिश में मौत

अमर धुर्वे का फाइल फोटो। शिवपुरी थाना क्षेत्र के रावनवाड़ा बस्ती में सोमवार को कपड़े सुखाने वाले तार में कब करंट आ गया ये बाप-बेटे को पता ही नहीं चला। करंट की चपेट में आकर बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। जान गंवाने वाला युवक गोंड…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-07-2024
शेयर
Chhindwara News : गोंडवाना पार्टी के नेता की बिजली से झुलसे अपने पिता को बचाने की कोशिश में मौत

अमर धुर्वे का फाइल फोटो।

शिवपुरी थाना क्षेत्र के रावनवाड़ा बस्ती में सोमवार को कपड़े सुखाने वाले तार में कब करंट आ गया ये बाप-बेटे को पता ही नहीं चला। करंट की चपेट में आकर बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। जान गंवाने वाला युवक गोंडवाना पार्टी के नेता अमर धुर्वे है।

जानकारी के अनुसार रावनवाड़ा बस्ती में संतलाल धुर्वे रहते हैं। वे सोमवार सुबह घर में कपड़े सुखाने के लिए गीले कपड़ों को लोहे के तार पर डाल रहे थे। जैसे ही संतलाल धुर्वे ने यहां कपड़े डाले तो उन्हें करंट लग गया। पिता को झटका लगता देख उनका 23 वर्षीय पुत्र अमर धुर्वे बचाने के लिए दौड़ा और पिता को दूर कर दिया। इस दौरान खूंटे से बंधा तार टूट गया और अमर करंट की चपेट में आ गया। तार टूटकर अमर से लिपट गया।

इसके बाद आवाज सुनकर मदद को आए लोगों ने तत्काल बिजली काटी। इसके बाद ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद की, लेकिन तब तक अमर धुर्वे बेसुध हो गया था। पिता-पुत्र को तत्काल अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अमर को मृत घोषित कर दिया। पिता का उपचार कर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। मृतक युवक गोंडवाना पार्टी का सक्रीय नेता था, जो पिता को बचाते वक्त अपनी जान गंवा बैठा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें