ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 21-08-2024

Chhindwara: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी मारकर पति ने उतारा मौत के घाट

MP: तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल तामिया के बोरिया पानी में …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-08-2024
शेयर
Chhindwara: चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी मारकर पति ने उतारा मौत के घाट

MP: तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

नए स्थान तलाशें

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात तकरीबन 3:00 बजे की है आरोपी चिंटू पिता मेहताब धुर्वे ने शराब के नशे में अपनी पत्नी बबीता के साथ विवाद किया और चरित्र सन्देह की बात करते हुए उसके गले में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी।

3:00 बजे रात को हुई इस घटनाक्रम के बाद उसके साइड में सो रहे आरोपी के जीजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आरोपी को मौके से पकड़ लिया। वहीं सूचना के बाद देला खारी और तामिया पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका के शव को पीएम के लिये भेज दिया है।

चरित्र संदेह करता था पति

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। चरित्र संदेह के कारण भी उसने घटना के दिन उससे विवाद किया था। देर रात को एक बार फिर उसने शराब पीकर विवाद किया और उसके बाद कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।

यह खबर शेयर करें
शेयर