ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 15-09-2023

Chhatarpur News : भाई की मौत का लिया बदला, जमानक पर छूटे 302 के सजायाफ्ता कैदी की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस छतरपुर में कुछ समय पूर्व हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था, जहां से वह जमानत पर बाहर आया था, जिसकी मृतक के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहीं हत्या के आरोपी को…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-09-2023
शेयर
Chhatarpur News : भाई की मौत का लिया बदला, जमानक पर छूटे 302 के सजायाफ्ता कैदी की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

छतरपुर में कुछ समय पूर्व हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था, जहां से वह जमानत पर बाहर आया था, जिसकी मृतक के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहीं हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात छतरपुर शहर थाना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।,जहां बेनीगंज मोहल्ला निवासी जहूर खान नाम का युवक जो कि 302 में सजायाफ्ता था और हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। तभी मृतक के भाई शेख इशाक (बेनीगंज मोहल्ला निवासी) ने भाई की मौत का बदला लेने के उद्देश्य से जहूर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो कुछ सालों पहले इसी जहूर खान ने सेख इशाक के छोटे भाई शेख बसीम को बेनीगंज मोहल्ला में ही घर के बाहर बाइक पर अपने साथ ले जा रहे सेख बसीम को गर्दन में पीछे से गोली मार दी थी, जिससे अस्पताल ले जाते वक्त बसीम की मौत हो गई थी। अब उसी मामले का बादला लेने इशाक ने जहूर की गोली मार कर हत्या कर दी है।

मामले में SP अमित सांघी के निर्देश पर कोतवाली टीआई अरविन्द कुजूर ने आरोपी को 30 मिनिट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर