ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-03-2025

Chhatarpur News - Panna Tiger Reserve : बाघिन पी-141 का शावक गायब

पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बाघिन पी-141 ने चौथी बार में चार शावकों को जन्म दिया था। ये सभी शावक करीब 7-8 माह के हो चुके थे और अकसर पर्यटकों को अपनी मां के साथ अठखेलिय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 27-03-2025
शेयर
Chhatarpur News - Panna Tiger Reserve : बाघिन पी-141 का शावक गायब

पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बाघिन पी-141 ने चौथी बार में चार शावकों को जन्म दिया था। ये सभी शावक करीब 7-8 माह के हो चुके थे और अकसर पर्यटकों को अपनी मां के साथ अठखेलियां करते दिखाई देते थे। इन शावकों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे। लेकिन अब बाघिन के साथ केवल तीन शावक नजर आ रहे हैं, जबकि एक शावक बीते एक माह से लापता बताया जा रहा है।

ताजा खबर पढ़ें

तीन हाथियों की मदद से तलाशी अभियान जारी

शावक की गुमशुदगी के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की के निर्देश पर वन विभाग की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस लापरवाही पर फील्ड डायरेक्टर ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। शावक की खोज के लिए पीपर टोला के घास के मैदान में तीन हाथियों की टीम भी तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

शावक को बाघिन ने ही मार दिया?

इस पूरे मामले पर फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की का कहना है कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया हो सकती है। कई बार बाघिन अपने कमजोर या बीमार शावकों को मारकर खा जाती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल, वन विभाग की टीम और अनुभवी महावत शावक को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शावक का कोई सुराग मिलता है या यह मामला जंगल के प्राकृतिक जीवनचक्र का हिस्सा साबित होता है।

बाघिन पी- 141

बाघिन पी- 141 अपने शावकों के साथ

बाघिन पी- 141 अपने शावकों के साथ

यह खबर शेयर करें
शेयर