ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 19-05-2024

Chhatarpur News: धुबेला संग्रहालय में भगवान श्रीराम के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी, मप्र सरकार की पहल

प्रदर्शनी का अवलोकन करते पर्यटक - फोटो : सोशल मीडिया   संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को भगवान राम की प्रतिमाएं के तहत सात दिवसीय छाया चित्…

प्रवासी नेटवर्क जुड़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-05-2024
शेयर
Chhatarpur News: धुबेला संग्रहालय में भगवान श्रीराम के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी, मप्र सरकार की पहल

प्रदर्शनी का अवलोकन करते पर्यटक

नए स्थान तलाशें

- फोटो : सोशल मीडिया

संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को भगवान राम की प्रतिमाएं के तहत सात दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का अवलोकन करने आए पर्यटकों ने इसे काफी पसंद किया।

7 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। शनिवार को करीब 500 पर्यटकों व कॉलेज छात्रों आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतिवर्ष विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। इसी के तहत महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुबेला छतरपुर में शनिवार को मध्य प्रदेश की भगवान राम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को नौगांव तहसील के तहसीलदार संदीप तिवारी जी ने किया। उन्होंने फीता काटकर इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदर्शनी में लगाए गए छाया चित्रों का अवलोकन किया। मध्य प्रदेश टूरिस्ट बोर्ड के द्वारा प्रसार प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखकर कहा कि बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आम जन को मिल रही है। इस तरह की प्रदर्शनी का अवलोकन सभी को करना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर