ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 17-01-2024

Bhopal News : वीरा राणा सीएस बनीं, बंदोपाध्याय कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष

वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए है। वीरा राणा को मध्य प्रदेश शासन का मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, उनको माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। केंद्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-01-2024
शेयर
Bhopal News : वीरा राणा सीएस बनीं, बंदोपाध्याय कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष

वल्लभ भवन

- फोटो : सोशल मीडिया

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए है। वीरा राणा को मध्य प्रदेश शासन का मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, उनको माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नए स्थान तलाशें

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मध्य प्रदेश लौटे आईएएस संजय बंदोपाध्याय को कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, 30 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल समाप्त हुआ था। उसके बाद वीरा राणा को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया था। अब उन्हें विधिवत तौर पर सीएस बनाया गया है। मार्च 2024 में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर