ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 14-02-2024

Bhopal News : महामंत्री हर्षित गुरु व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता, पार्षद BJP में शामिल

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बाद एक झटके पर झटके लग रहे हैं। मध्य प्रदेश के लगभग बड़े जिलों से सैकड़ो की संख्या में दिग्गज नेता और उनके साथ कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस के पूर्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-02-2024
शेयर

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बाद एक झटके पर झटके लग रहे हैं। मध्य प्रदेश के लगभग बड़े जिलों से सैकड़ो की संख्या में दिग्गज नेता और उनके साथ कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हर्षित गुरु ने भाजपा का दामन थाम लिया।

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनकर सदस्यता ग्रहण करवाई। हर्षित गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बताया जा रहा है कि सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के सामने युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हर्षित गुरु, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री रश्मी पाण्डे, पार्षद अनुजा गुरू, रश्मी मिश्रा, दीक्षा सोनी, पार्षद विशाल शंकुल, पार्षद गौरव पालिवाल, पार्षद शकिल खान, दिलीप नामदेव, संजय शंकुल और राजा तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी व राजो मालवीय उपस्थित रहीं।

यह खबर शेयर करें
शेयर