ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 28-09-2023

Bhopal : कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची फेरबदल के बाद आज हो सकती है जारी

भाजपा की दूसरी सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस की सूची फेरबदल के चक्कर में अटक गई थी, लेकिन उसके आज जारी होने की संभावना है। कल राहुल गांधी शाजापुर जिले में सभा लेने आ रहे हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची भी चौंकाने वाली जारी की है। इसमें 3 केन्द्रीय मंत्रियों क…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-09-2023
शेयर

भाजपा की दूसरी सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस की सूची फेरबदल के चक्कर में अटक गई थी, लेकिन उसके आज जारी होने की संभावना है। कल राहुल गांधी शाजापुर जिले में सभा लेने आ रहे हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची भी चौंकाने वाली जारी की है। इसमें 3 केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा 5 सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा ने एक नया प्रयोग किया है। वहीं कई हारे हुए नेताओं को भी अपना प्रत्यायाी घोषित किया है।

रिवर क्रूज चुनें

इसके बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल बढ़ गई है। भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के मामले में भले ही कांग्रेस अपनी बयानबाजी से खुश हो रही हो, लेकिन कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि सूची को रोक दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस को भनक लग गई थी कि भाजपा कोई नया दांव चल सकती हैं और भाजपा ने यह किया भी। इससे कांग्रेस की कई सीटों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। जहां से वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, ऐसे में वहां टिकट परिवर्तन होगा या फिर किसी बड़े नेता को टिकट दिया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। वैसे पहली सूची आज जारी होने की संभावना नजर आ रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर