ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 15-08-2025

अखंड भारत संकल्प दिवस पर ग्राम आंचलखेड़ा में भारत माता की भव्य आरती

ग्राम आंचलखेड़ा में 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और ग्रामीण नागरिकों ने एकजुट होकर भारत माता की भव्य आरती की। आरती के बाद गगनभेदी नारों के साथ सभी ने यह दृढ़ संकल्प लिया कि एक दिन भारत पुनः अखंड रूप में स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 15-08-2025
शेयर

ग्राम आंचलखेड़ा में 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और ग्रामीण नागरिकों ने एकजुट होकर भारत माता की भव्य आरती की। आरती के बाद गगनभेदी नारों के साथ सभी ने यह दृढ़ संकल्प लिया कि एक दिन भारत पुनः अखंड रूप में स्थापित होगा।

समाचार

मखान नगर खंड के खंड कार्यवाह अक्षय तिवारी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा— “भारत को शक्तिशाली बनाने के लिए पहले स्वयं को शक्तिशाली बनाना होगा। दूसरों को सुधारने से पहले खुद में सुधार आवश्यक है। नागरिकता और शिष्टाचार का पालन हर भारतीय का प्रथम कर्तव्य है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो खंड-खंड भारत बना है, उसे हम समय आने पर पुनः जोड़ेंगे — चाहे एक वर्ष लगे, दस वर्ष लगें या उससे भी अधिक।

अक्षय तिवारी ने भावुक स्वर में कहा— “आज हमारे भगवान भोलेनाथ का हिमालय स्थित मानसरोवर चीन के कब्ज़े में है, और लव-कुश की नगरी (भगवान राम के पुत्रों की भूमि) पाकिस्तान में है। हम संकल्प लेते हैं कि इन पवित्र स्थलों को पुनः भारत में सम्मिलित करेंगे।”

कार्यक्रम में संघ के खंड शारीरिक प्रमुख मनोज मालवीय, अनेक स्वयंसेवक और ग्रामीण नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभा के अंत में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

आँचलखेड़ा मंडल  के मंडल कार्यवाह संदीप यादव, शाखा कार्यवाह राकेश यादव , मंडल के सहकार्यवाह अनिकेत दीवान धर्म जागरण आंचलखेड़ा समिति के संयोजक आदर्श पाल , रुपेश सराठे शुभम यादव , सोमेश दीवान ,कपिल यादव , कान्हा चौबे ,कंचन मेहरा एवं आंचलखेड़ा शाखा के सभी स्वयंसेवक भारत माता की आरती में सम्मिलित हुए |

यह खबर शेयर करें
शेयर