ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 28-02-2025

Betul News : MP बोर्ड परीक्षा में खुलेआम प्रश्न पत्र हल कर रही थी टीचर

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बोर्ड एग्जामboard exam  शुरू है और इसी बीच बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार हुए एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के परिक्षा केंद्र का ये नजारा हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 25 फरवरी को एमपी बोर्ड के 5वीं…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-02-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बोर्ड एग्जामboard exam  शुरू है और इसी बीच बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार हुए एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के परिक्षा केंद्र का ये नजारा हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, 25 फरवरी को एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा के स्टूडेंट का गणित का पेपर था और वही परीक्षा केंद्र पर मौजूद टीचर ब्लैकबोर्ड पर पूरे पेपर को हल करने लगी थी। घटना का वीडियो सामने आते ही ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।

शहर खोजें

एमपी में बोर्ड परिक्षाएं शुरू है जहां कक्षा 5वीं , 8वीं, 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं MPBSE बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक ली जा रही है। वहीं 24 फरवरी से शुरू 5वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के परीक्षा केंद्र से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो केंद्र की कड़ी सुरक्षा पर कई बडे़ सावल खड़ा कर रहा है।

दरअसल, बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के कासमारखण्डी गांव में एमपी बोर्ड के 5वीं कक्षा का एग्जाम चल रहा था। इस दिन गणित का पेपर था। इसी बीच केंद्र पर मौजूद एक शिक्षिका, खुलेआम पूरे प्रश्न पत्र को बोर्ड पर हल करवा रही थी।किसी ने इस घटना का वीडियो बना इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद से लोगों की कई सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई अभिभावक इस दृश्य को देखकर बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता कर रहे तो कई ऐसी टीचर की डिमांड अपने परीक्षा केंद्र पर कर रहे हैं।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद से शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है और वहीं इस घटना पर केंद्र अध्यक्ष से पूछताछ जारी है। शिक्षिका की पहचान संगीता विश्वकर्मा को रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया बेवसाइट के अनुसार, संगीता सेटेलाइट स्कूल गवाड़ीढाना में प्राइमरी टीचर के पद पर कार्यरत थीं।

अखबार पढ़ें

27 फरवरी से एमपी बोर्ड के 10 वीं की बोर्ड परिक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। परीक्षा की शुरूआत हिंदी पेपर से हो रही है। MPBSE द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। बताया जा रहा कि प्रदेश के लाखों छात्र बताए गए केंद्र पर अपनी 10 वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर