ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 20-04-2024

Betul News: ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे 21 पुलिसकर्मी घायल

टक्कर के बाद पलटी बस। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चुनावी ड्यूटी से लौटे रहे पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक की टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन म…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-04-2024
शेयर
Betul News: ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे 21 पुलिसकर्मी घायल

टक्कर के बाद पलटी बस।

भौगोलिक संदर्भ

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चुनावी ड्यूटी से लौटे रहे पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक की टक्कर के बाद पलट गई। हादसे में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बैतूल और शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन मध्य पद्रेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान था। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान खत्म होने के बाद एक बस में सवार होकर छह पुलिस जवान और 33 होम गार्ड सैनिक छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रहे थे। इस दौरान ट्रक की टक्कर से बैतूल भोपाल हाइवे पर नीमपानी ढाबे के पास बस  पलट गई। हादसे में होम गार्ड समेत 21 पुकिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 जवानों को बैतूल और 12 को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर