ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 22-06-2024

Baba Mahakal: पूर्णिमा की भस्म आरती में बाबा महाकाल का मावा और भांग से शृंगार किया गया

पूर्णिमा की भस्म आरती मे मावे और भांग से सजे बाबा महाकाल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंड़े पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 22-06-2024
शेयर
Baba Mahakal: पूर्णिमा की भस्म आरती में बाबा महाकाल का मावा और भांग से शृंगार किया गया

पूर्णिमा की भस्म आरती मे मावे और भांग से सजे बाबा महाकाल

समाचार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंड़े पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि पूर्णिमा तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा और भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही शीष पर चन्द्र, बिल्व पत्र और त्रिपुंड भी सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर