ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
खगोल विज्ञान जानना
Denva Post
सभी खबरें
नई दिल्ली · 26 दिन पहले

ई-20 पेट्रोल के विरोध में AAP का बड़ा ऐलान, 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को 'ई20' और शुद्ध पेट्रोल के बीच चयन करने का विकल्प दिए जाने की मांग की है. उन्होंने 4 अगस्त को 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास मार्च करने का ऐलान किया है. The post E20 के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल: 4 अगस्त को 100 लोग लेकर करेंगे पीएम आवास मार्च appeared first on Prabhat Khabar .

मैप्स ऐप चुनना

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26 दिन पहले
शेयर
ई-20 पेट्रोल के विरोध में AAP का बड़ा ऐलान, 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के विरोध को तेज करते हुए 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई-20 नीति के विरोध में दो लाख से अधिक लोगों के ऑनलाइन हस्ताक्षरों वाली याचिका सौंपी जाएगी।

कानूनी सलाह पाना

शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देशभर के लोगों से प्रधानमंत्री के नाम ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की गई थी, जिस पर अब तक दो लाख से अधिक नागरिक अपना समर्थन दर्ज करा चुके हैं।

उन्होंने घोषणा की कि 4 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 12 बजे वह 100 समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना होंगे। केजरीवाल ने कहा कि उनके साथ वही लोग जाएंगे जो "डंडे खाने और जेल जाने से नहीं डरते।"

केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन प्रमुख मांगें

ई-20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार से तीन प्रमुख मांगें दोहराईं—

सभी पेट्रोल पंपों पर ई-20 के साथ शुद्ध (नॉन-इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराया जाए।

खगोल विज्ञान जानना

ई-20 पेट्रोल की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम रखी जाए।

पेट्रोल की कीमत घटाकर 84 रुपये प्रति लीटर से नीचे लाई जाए।

ट्रेड डील का लगाया आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल को लागू करने के पीछे भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील एक बड़ा कारण है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सात लाख लोगों के जुड़ने का दावा

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि नेशनल टाउनहॉल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से सात लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

सरकारी नीतियां समझना

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की आवाज की नकल करने वाले एक कलाकार को भी मंच पर बुलाया गया, जिसके साथ केजरीवाल ने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी बात रखी। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा प्रदर्शन

ई-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है। ऐसे में 4 अगस्त को प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास मार्च को इस मुद्दे पर पार्टी के अगले बड़े राजनीतिक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस विरोध और उठाई गई मांगों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

यह खबर शेयर करें
डिजिटल कैलेंडर चुनना
शेयर