ब्रेकिंग
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 26-08-2024

Anuppur News: अनूपपुर में उफनते नाले से निकाली स्कूल बस, स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और चालक के खिलाफ FIR दर्ज

अनूपपुर में स्कूल बस को जब्त किया गया। अनूपपुर में शनिवार को तेज बारिश के बीच एक स्कूली बस को उफनते नाले से गुजारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में बस चालक, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-08-2024
शेयर
Anuppur News: अनूपपुर में उफनते नाले से निकाली स्कूल बस, स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और चालक के खिलाफ FIR दर्ज

अनूपपुर में स्कूल बस को जब्त किया गया।

अनूपपुर में शनिवार को तेज बारिश के बीच एक स्कूली बस को उफनते नाले से गुजारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में बस चालक, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बस को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बेथेल मिशन हायर सेकंडरी स्कूल अनूपपुर की है, जहां बस क्रमांक एमपी-65-पी-0191 के चालक हेतराम बैगा ने कोयलारीटोला नाला, मौहरी गांव के पास उफनते नाले में पानी से ओवरफ्लो होते हुए भी लापरवाही से बस चलाकर उसमें बैठे स्कूली बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया। इस खतरनाक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बस चालक, स्कूल संचालक पीके पुन्नुस और प्रिंसिपल सुदीप चक्रवर्ती के खिलाफ धारा 281, 125 बीएनएस, और 184 एमवी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। बस को जब्त कर चालक हेतराम बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है, और स्कूल संचालक और प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

बेथेल मिशन स्कूल को कलेक्टर का नोटिस

बच्चों की जान को जोखिम में डालने के इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी सख्त कदम उठाते हुए बेथेल मिशन स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि कानून का उल्लंघन करने पर विद्यालय की मान्यता क्यों न रद्द की जाए। अशासकीय बेथेल मिशन स्कूल अनूपपुर को 27 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल को भेजने की बात कही गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर