ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 23-01-2026

पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि माखननगर में 23 जनवरी को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

माखननगर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखननगर में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को विद्यालय का वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम” भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 23-01-2026
शेयर
पीएम श्री शासकीय कन्या उमावि माखननगर में 23 जनवरी को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

माखननगर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखननगर में 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को विद्यालय का वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं “स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम” भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

समाचार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती माया नारोलिया (राज्यसभा सांसद) उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक माननीय  विजयपाल सिंह राजपूत करेंगे।

विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में विशेष रूप से

माननीय श्रीमती सावित्री बाई परनामी अध्यक्ष – जनपद पंचायत माखननगर

माननीय श्रीमती रीना आकाश तिवारी , अध्यक्ष – नगर पंचायत माखननगर

माननीय श्रीमती रुक्मिणी अवधेश साहू, पार्षद – वार्ड क्रमांक 12, माखननगर

की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

विद्यालय परिवार द्वारा बताया गया कि वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा उपयोगी स्कूल बैग एवं डेस्क का वितरण भी किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर