ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 09-08-2025

Agar Malwa News : रक्षाबंधन की भीड़ में महिला ने उड़ाए डेढ़ लाख के आभूषण, CCTV में कैद हुई वारदात

रक्षाबंधन की खरीदारी का फायदा उठाकर एक महिला ने आभूषण की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चुरा लिए। घटना अमित नर्सिंग होम के सामने स्थित श्री नाथ ज्वेलर्स में शुक्रवार को हुई। दुकान संचालक मुकेश सोनी के अनुसार, रक्षाबंधन के चलते दुकान पर ग्राहकी अधिक थी।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-08-2025
शेयर
Agar Malwa News : रक्षाबंधन की भीड़ में महिला ने उड़ाए डेढ़ लाख के आभूषण, CCTV में कैद हुई वारदात

रक्षाबंधन की खरीदारी का फायदा उठाकर एक महिला ने आभूषण की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चुरा लिए। घटना अमित नर्सिंग होम के सामने स्थित श्री नाथ ज्वेलर्स में शुक्रवार को हुई।

दुकान संचालक मुकेश सोनी के अनुसार, रक्षाबंधन के चलते दुकान पर ग्राहकी अधिक थी। इसी दौरान एक महिला गहने देखने के बहाने आई और विभिन्न डिजाइन दिखाने के बहाने उनका ध्यान भटकाया। मौका पाकर उसने शोकेस का दराज खोलकर आभूषणों की डिब्बी गायब कर दी।

पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। चोरी का पता तब चला जब आभूषण गायब मिले। इसके बाद मुकेश सोनी और अन्य सराफा व्यापारी नलखेड़ा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता और समाचार उद्योग
news
Maps