ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 27-01-2025

Makhannagar News : महाविद्यालय में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में 76 वां गणतंत्र  दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे द्वारा ध्वजारोहण कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष  सु…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-01-2025
शेयर

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में 76 वां गणतंत्र  दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे द्वारा ध्वजारोहण कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष  सुरेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ आई एस कनेश के निर्देशन में एनसीसी कैडेट ने परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रोफेसर आर के चौकीकर , राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो आर एस पटेल, डॉ अमिताभ शुक्ला, ग्रंथपाल  अजय मेहरा, क्रीड़ा अधिकारी  राजकुमार पटवा महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
पत्रकारिता सीखें