ब्रेकिंग
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 17-11-2024

रात में कम सोना पुरुषों के लिए खतरनाक

अच्छी नींद का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में यदि आप सही समय पर और पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह जी का जंजाल बन सकता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि अत्यधिक त…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-11-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

अच्छी नींद का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में यदि आप सही समय पर और पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए यह जी का जंजाल बन सकता है।

इसमें कोई दोराय नहीं कि अत्यधिक तनाव, काम का दबाव, और स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ गया है, जो पुरुषों के नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं।इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है. ऐसे में यदि आप भी 7-8 घंटे से कम सोते हैं या अपनी नींद को प्राथमिकता नहीं देते हैं, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में यहां समझ लें।

नींद की कमी सीधे तौर पर हार्ट हेल्थ को प्रभावित करती है।जब पुरुष रात भर अच्छी नींद नहीं लेते, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, और हार्ट सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाता है। एक शोध से यह पता चला है कि जो लोग लगातार 6 घंटे या उससे कम नींद लेते हैं, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, नींद की कमी से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियां भी पैदा करता है।

मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम

नींद की कमी मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालती है. नींद पूरी न होने पर पुरुषों में अवसाद (डिप्रेशन), चिंता, और तनाव के स्तर में वृद्धि हो सकती है।जिन पुरुषों को नियमित नींद की समस्या होती है, वे अधिक चिड़चिड़े और भावनात्मक रूप से असंतुलित हो सकते हैं, जिससे उनके पारिवारिक और कामकाजी जीवन पर असर पड़ता है।

सेक्सुअल हेल्थ में गड़बड़ी

नींद की कमी का पुरुषों के सेक्स ड्राइव और यौन स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ता है। पर्याप्त नींद न लेने से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता है, जो पुरुषों की यौन इच्छाओं और ताकत को प्रभावित करता है।इससे न केवल शारीरिक कमजोरी महसूस होती है।एक अध्ययन के अनुसार, जिन पुरुषों को कम नींद मिलती है, वे यौन गतिविधि में कम रुचि दिखाते हैं और उनके लिए इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। Denvapost ने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कोरियर सर्विस चुनें

यह खबर शेयर करें
शेयर