ब्रेकिंग
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 2 घंटे पहले

कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस

नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 2 घंटे पहले
शेयर
कलेक्ट्रेट में मनाया गया संविधान दिवस

नर्मदापुरम। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। साथ ही सभी को संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कलेक्टर ने संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आधार है। संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक और शासकीय सेवक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजेश कुमार शुक्ला सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
खबरें पढ़ें