ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 12-09-2023

Shivpuri News : पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर मामला दर्ज, महिला और उसके पति पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

केपी सिंह पर केस दर्ज शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से छह बार से लगातार कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजु पर पिछोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत बीजेपी की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के साथ सारिका भार्गव ने पिछोर थाना में पहुंचकर दर्ज कराई थ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-09-2023
शेयर
Shivpuri News : पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर मामला दर्ज, महिला और उसके पति पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

केपी सिंह पर केस दर्ज

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से छह बार से लगातार कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजु पर पिछोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत बीजेपी की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के साथ सारिका भार्गव ने पिछोर थाना में पहुंचकर दर्ज कराई थी। बता दें पिछोर विधायक केपी सिंह पिछोर में अपने समर्थकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच तमाम उदाहरण देते हुए पिछोर विधानसभा की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया था। इसी सभा की कुछ सेकेंड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उस वायरल वीडियो में केपी सिंह महिला और बुजुर्ग पति को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु को घेरना शुरू कर दिया था।

वहीं, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर वायरल हो रहे बयान पर माफी मांगी थी और कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मेरे विपक्षी लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। मेरी सबसे प्रार्थना है कि मेरे द्वारा न तो कोई वक्तव्य दिया गया है और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। मैं सारी महिलाओं का सम्मान करता हूं और किसी को मेरे इस कथन से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं। वीडियो वायरल होने के बाद आप पार्टी भी विरोध में उतर आई और कहा कि कांग्रेस को इनके नाम पर सोचना चाहिए। इससे पहले पिछोर की जनता को और सबसे पहले महिलाओं को केपी सिंह के खिलाफ होना चाहिए। अगर केपी सिंह ने सामने आकर माफी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी पिछोर आकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना देगी।

उसके बाद सोमवार को भाजपा की महिला मोर्चा की इकाई पिछोर में एक ज्ञापन के जरिये पिछोर विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। महिलाओं की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज लिया है। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया है कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर