समेरिटन्स स्कूल माखन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दोनों शाखाओं में आयोजित हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दी विभिन्न प्रस्तुतियां


माखन नगर। समेरिटन्स स्कूल माखन नगर की दोनों शाखाओं आंजनये परिसर एवं सिरवाड़ रोड स्थित नवीन शाखा बालाजी परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में समेरिटन्स स्कूल समूह की प्रबंधक श्रीमती शिखा खम्परिया, कान्हा गुरु और विद्यालय की प्राचार्य जागृति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति सम्मान की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
विद्यालय के निर्देशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। दोनों शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की आजादी के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।
