ब्रेकिंग
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम/भोपाल · 1 मिनट पहले

बाबई के राहुल शर्मा बने दैनिक भास्कर के न्यूज एडिटर, 2008 में वितरक के रूप में की थी शुरुआत

पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मभूमि बाबई के राहुल शर्मा दैनिक भास्कर में एडिटर बने। वितरक से शुरू हुआ था सफर, जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2026 सम्मान और दो किताबें।

अशोक शर्मा
अशोक शर्मा
Sub Editor · 1 मिनट पहले
शेयर
बाबई के राहुल शर्मा बने दैनिक भास्कर के न्यूज एडिटर, 2008 में वितरक के रूप में की थी शुरुआत

नर्मदापुरम/भोपाल । राष्ट्रकवि और कर्मवीर के संपादक पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मभूमि बाबई के राहुल शर्मा दैनिक भास्कर में न्यूज एडिटर बने हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत जून 2008 में अखबार वितरक के रूप में की थी। इसके बाद रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक कई जिम्मेदारियां संभालीं और नवदुनिया, हरिभूमि, दैनिक जागरण व बंसल न्यूज जैसे संस्थानों में भी काम किया। इसी साल उन्हें दैनिक भास्कर का सर्वोच्च सम्मान जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर भी मिला है। वे दो किताबों के लेखक भी हैं।

अखबार की एजेंसी से शुरू हुआ सफर

राहुल जून 2008 में बाबई में ही एक अखबार की एजेंसी के वितरक बने थे। वे सिर्फ एजेंसी नहीं चलाते थे, बल्कि अपने लड़कों के साथ एक रूट पर खुद भी अखबार बांटते थे। पत्रकारिता में वितरक से एडिटर की कुर्सी तक पहुंचने के उदाहरण बहुत कम मिलते हैं। राहुल का यह सफर उनके जुनून को दिखाता है।

रिपोर्टिंग से डेस्क तक

वितरक के बाद राहुल स्ट्रिंगर बने और फिर रिपोर्टर। इसके बाद उन्होंने ब्यूरो और सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभाई और इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग भी की। डेस्क पर वे सीनियर सब एडिटर और डिप्टी न्यूज एडिटर रहे। अब उन्हें न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी मिली है।

जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर 2026

दैनिक भास्कर ने राहुल को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है। यह सम्मान संस्थान में उनके उत्कृष्ट काम के लिए दिया गया है। हाल ही में 10 अक्टूबर को किसानों के लिए 12 पेज का विशेष अंक किसान भास्कर मुख्य अखबार के साथ पाठकों तक पहुंचा था। इसके संपादन की जिम्मेदारी भी राहुल ने ही निभाई थी।

दो किताबें भी लिखीं

राहुल अब तक दो किताबें लिख चुके हैं। पहली किताब "माखनगिरी" पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली पर है। दूसरी किताब "इनसाइड जर्नलिज्म" पत्रकारिता में आने वालों के लिए है। दोनों किताबें अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर